हमेशा मोटिवेटेड कैसे रहे – Secret to Stay Motivated All The Time 

खुदको मोटिवेटेड (Motivated) कैसे रखे, यह एक ऐसा सवाल है जिसके बारे में हम हमेशा सोचते रहते है और इसका जवाब ढूंढते रहते है। आज इस आर्टिकल में हम (मतलब आप और मै) मिलकर इस सवाल का जवाब ढूंढेंगे। एक कांसेप्ट (Concept)/संकल्पना है “लोकस ऑफ़ कण्ट्रोल” (Locus Of Control), लोकस (Locus) का मतलब होता है केंद्र (Center). लोकस ऑफ़ कण्ट्रोल (Locus of Control) का मतलब है एक इंसान का विश्वास की उसके जीवन में होने वाली घटनाओं पर किस हद तक उसका नियंत्रण है।  

जब भी हम यह सोचते है कि हम अपने जीवन में कुछ नहीं कर पा रहे है और उसकी वजह बाहरी परिस्थितियां है, तब इस सोच की वजह से जीवन का नियंत्रण हमारे हाथ से चला जाता है। जब हम यह सोचते है कि हम क्या कर सकते है, तब हम अपनी क्षमताओं और मेहनत की बात करते है और जीवन का नियंत्रण पूरी तरह से हमारे हाथ में आ जाता है। हमारे पास हमेशा दो विकल्प होते है, पहला की हम नियंत्रण को अपने हाथ से छोड़े और दूसरा की हम नियंत्रण पूरी तरह से अपने हाथ में ले ले। अगर हम खुदको हमेशा मोटीवेट (Motivate) रखना चाहते है तो हमे अपने जीवन का नियंत्रण (Control) अपने हाथ में रखना होगा। 

आज हम 8 ऐसे तरीकों के बारे में बात करेंगे जो अप्पको जीवन में हमेशा मोटिवेटेड (Motivated) रहने में सहायता करेंगे। 

1. एक लक्ष्य बनाये (Make a Goal) 

कई बार हम बहुत से लक्ष्यों (Goals) पर एक साथ काम करते है, जिसका नतीजा यह होता है कि हम अपनी एनर्जी (Energy) और फोकस (Focus) दोनों को ही केंद्रित नहीं कर पाते है। यह शायद एक कॉमन गलती (Common Mistake) है जो बहुत से लोग करते है और इसको समझ नहीं पाते। हमारे एक साथ बहुत करने की कोशिश की वजह से हमारे काम विलंब से (Late) होते है और हम निराश (Demotivated) होने लगते है।  

इसको मैनेज (Manage) करने का एक तरीका यह है कि हम एक बड़ा लक्ष्य निश्चित करे और उस बड़े लक्ष्य को छोटे-छोटे लक्ष्यों में बांट ले। अब हर एक छोटे लक्ष्य को पूरा करने के लिए एक समय-सीमा (Timeline) निर्धारित कर ले और उसके अनुसार योजना (Plan) बनाकर काम करे। इससे यह होगा कि आप अपने लक्ष्य/काम समय पर पुरे कर पाएंगे और अपना मोटिवेशन (Motivation) बनाकर रख पाएंगे। 

2. अपने लक्ष्य को लिख लीजिये (Post Your Goal)

हम अपने लक्ष्य निर्धारित कर लेते है और कुछ दिनों के बाद उन लक्ष्यों को भूल जाते है।  जैसे-जैसे समय बीतने लगता है उन लक्ष्यों को पाने का मोटिवेशन भी काम होता चला जाता है।  फिर अचानक से एक दिन हमे अहसास होता है कि हम अपने लक्ष्यों की पूरा करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ रहे है या उस गति से आगे नहीं बढ़ रहे है जिस गति से हमे आगे बढ़ना चाहिए।  

अपने लक्ष्यों पर नजर बनाये रखने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि हम अपने लक्ष्यों और उनको पूरा करने की समय सीमा को लिख ले।  उसके बाद किसी ऐसी जगह चिपका दे जिससे की वो हमारी रोजाना की जिंदगी का हिस्सा बन जाये।  इसके साथ ही आप जो प्रगति कर रहे है वो भी समय समय पर अपडेट करते रहे।  इसका फायदा यह होगा की आपके लक्ष्य आपकी रोजाना जिंदगी का हिस्सा बन जायेंगे और उन्हें आप आसानी से ट्रैक कर पाएंगे। 

3. प्रेरणा की खोज कीजिये (Find Inspiration)

आप जिस क्षेत्र में सफलता प्राप्त करना चाहते है, उस क्षेत्र में पहले से सफल हो चुके व्यक्तियों के बारे में जानने की कोशिश कीजिये।  ये समझने की कोशिश कीजिये की उन सफल व्यक्तियों ने कहा से शुरुआत की थी, उनका सफर कैसा रहा और आज वो जहा पर है वह पहुंचने में उन्हें कितना समय लगा।  उन सफल व्यक्तियों में अपने सफर में किस तरह की कठिनाइयों का सामना किया, कैसे उतार चढ़ाव देखे है।  

ये सब जानने और पढ़ने से आपको यह अहसास होगा की आप इस सफर में अकेले नहीं है।  कुछ ऐसे लोग है ही इस रास्ते से पहले भी जा चुके है और सफल है।  इसका एक फायदा यह भी होगा कि उन लोगों ने जो गलतिया की है उनसे आप बच सकते है। 

4. आराम के लिए समय निकले (Take Rest)

लगातार एक ही काम करते रहने से भी कई बार मन अशांत सा होने लगता है। इसलिए यह आवश्यक हो जाता है की आप पर्याप्त आराम करे और अपने आप की पुनः तैयार करे।  आराम करने का मतलब यह बिलकुल भी नहीं है कि आप एक काम को छोड़कर दूसरा काम करने लगे. आराम करने का मतलब यह है कि  अपने शरीर को आराम दीजिये, अपने दिमाग को आराम दीजिये, आपने मन को आराम दीजिये। कोई ऐसा काम कीजिये जिससे आपके मन को शांति मिलती हो जैसे परिवार/दोस्तों के साथ समय बिताना, अपनी पसंदीदा मूवी देखना या किताब पढ़ना या कुछ और जो आपको पसंद हो। 

5. कल्पना कीजिये (Imagine)

आप जो हासिल करना चाहते है या जिन लक्ष्यों को पाना चाहते है उसके बारे में कल्पना कीजिये।  आपने कहा से शुरुआत की और अभी तक कहा आ गए उस सफर को याद करके उसका आनंद लीजिये।  आपने जो रूप-रेखा तैयार की है और जो समय-सीमा निर्धारित की है उसके अनुरूप कैसे काम करेंगे उसके बारे में कल्पना कीजिये।  आप भविष्य में जहा पहुंचना चाहते है वह पहुंचकर आपके मन में कैसी भावनायें आएँगी उसकी कल्पना कीजिये।  कल्पना कीजिये की आपने अपने लक्ष्यों को पूरा कर लिया है और परिणाम आपके सामने है।  

ऐसा करने से आपने मन प्रफुल्लित होगा और आपके मोटिवेशन को बनाये रखने में मदद करेगा। 

6. आत्मपरीक्षण कीजिये (Introspect)

खुदसे बाते कीजिये और अपने किये गए काम पर खुदको फीडबैक/प्रतिक्रिया दीजिये।  यह सोचिये की आप जो अभी कर रहे है, वो करने से आप अपने लक्ष्यों तक कैसे पहुंच पाएंगे। खुदकी और अपने काम की समीक्षा कीजिये और जरुरी बदलावों  के बारे में सोचिये। मान लीजिये कि आपने यह नोटिस किया कि काम के समय में मोबाइल पर आने वाले नोटिफिकेशन आपका ध्यान भटकते है, और इससे समय ख़राब होता है।  यह खुदके लिए एक फीडबैक है और इस पर काम करके आप गैरजरूरी नोटिफिकेशन बंद कर सकते है।  इसी तरह कुछ और हो सकता है जो आपका ध्यान अपने लक्ष्य से भटकाता हो।  जब आप शांति से बैठकर खुदसे बाते करते है तो इम्प्रूवमेंट के चान्सेस बहुत बढ़ जाते है।

7. निरंतरता रखिये (Be Consistent)

हम किसी का काम को शुरू तो कर लेते है पर उस काम को पर्याप्त समय नहीं देते और परिणाम नहीं आने पर हमारा मन उचट जाता है।  किसी भी काम की शुरुआत करने से पहले सही योजना बनाये, समय-सीमा तय करे और निरंतरता के साथ १-२ साल अपने आप को समर्पित कर दे।  किसी भी काम को शुरू करना सामान्यतः सरल होता है परन्तु निरंतरता के साथ उस काम को करना मुश्किल होता है।  काम शुरू करने के बाद परिणाम आने में समय लगता है और इस दौरान निराश होना स्वाभाविक है।  इसी निराशा को दूर करने के लिए सही योजना और समय-सीमा आवश्यक है।  जब आपकी रूप-रेखा के अनुसार छोटी-छोटी जीत मिलना शुरू होगी तो आपने मोटिवेशन अपने आप बना रहेगा। 

8. खुद पर और भगवान पर भरोसा रखिये (Trust Yourself and Trust God)

जब भी हम निराश होते है तो सबसे पहले खुदको और अपनी किस्मत को कोसते है।  हमे यह ध्यान रखना चाहिए बल्कि मै तो यह कहूंगा कि अभ्यास करना चाहिए कि असफलता परिस्थितियों का परिणाम होती है और उसके लिए खुदको या किस्मत को दोष नहीं देना चाहिए।  जब भी असफलता से सामना हो, यह विश्वास रखिये कि मै इस असफलता से सीखूं और दोबारा खड़े होकर चलना शुरू करू। खुदसे हमेशा यह कहिये की, मुझे खुद पर और भगवान पर पूरा भरोसा है।  मैंने जो योजनाए बनाई है वह सफल होंगी।

इन्हे भी पढ़े

अपने समय को कण्ट्रोल में लीजिये – Take Charge of Your TIME Management

उम्मीद करता हूँ की आपको यह आर्टिकल अपने जीवन के मोटिवेशन को बनाये रखने में सहायता करेगा।  आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, कृपया कमैंट्स में बताये।  अगर आपके पास कोई विषय है तो कमैंट्स में बताये हम ऊपर काम करके आर्टिकल पोस्ट करेंगे। 

आपका कोई ऐसा सवाल हो जो आप कमैंट्स में नही पूछना चाहते है तो आप हमे jiddkaro1@gmail.com पर भी लिख सकते है। 

नमस्कार। 

1 thought on “हमेशा मोटिवेटेड कैसे रहे – Secret to Stay Motivated All The Time ”

Leave a Comment