ओवरथिंकिंग से कैसे बचे? 6 Tips to Control/Stop Overthinking?

Overthinking

ओवरथिंकिंग क्या है? (What is overthinking?) ओवरथिंकिंग कोई बीमारी नहीं बल्कि एक नकारात्मक आदत (Negative Habit) है। जब आप किसी भी बारे में बहुत अधिक सोचने लगते है तो उसे ओवरथिंकिंग कहते है। ओवरथिंकिंग या थिंकिंग (thinking) गलत नहीं है, पर ओवरथिंकिंग के समय नकारात्मक विचार (Negative thoughts) मन में आना गलत है। ओवरथिंकिंग के समय असलियत से दूर दिमागी ख्याल पकाना गलत है। कुछ लोग दिन भर एक ही बात के बारे में सोचते रहते है।  उनके दिमाग में उस बात के अलावा और कुछ नहीं चलता। ओवरथिंकिंग जब नकारात्मक हो और असलियत से दूर हो तब यह नुकसानदेह (Harmful) साबित हो सकती है। बहुत ज्यादा चिंता करने की आदत धीरे-धीरे ओवरथिंकिंग में बदल जाती है। ओवरथिंकिंग अगर हद से ज्यादा बढ़ जाये तो व्यक्ति को मानसिक रूप से परेशान कर सकती है। ओवरथिंकिंग की समस्या से हमारे मन व शरीर को नुकसान हो सकता है। 

ओवरथिंकिंग (Overthinking) से होने वाले संभावित नुकसान 

1. थकान होना (Tiredness) 

2. दिमाग और मन का शांत नहीं रहना (No peace of mind)

3. नींद की कमी (Sleep disorder) 

4. उच्च रक्तचाप (High blood pressure)

5. तनाव (Tension)

6. भूख कम लगना (Loss of Appetite)

ओवरथिंकिंग के लक्षण (Symptoms of Overthinking)

1. अपनी चिंताओं से बाहर नहीं निकल पाना 

2. किसी की कही हुई  बात को दिल से लगाना व उसके बारे में सोचते रहना 

3. पुरानी बातों को याद करना और अपना समय बर्बाद करना 

4. किसी ऐसी बात को याद करना जिससे आपको दुःख पहुँचता हो 

5. अपने अतीत (Past) और भविष्य  (Future) के बारे में जरुरत से ज्यादा सोचना 

6. निर्णय लेते समय भ्रमित रहना 

7. दूसरों के दृष्टिकोण को नहीं समझ पाना

ओवरथिंकिंग से बचने के उपाय:

जरुरी बातों पर फोकस करे (Focus on Important Tasks) 

आपको यह समझने की जरुरत है कि जिस बारे में आप ओवरथिंकिंग कर रहे है वो आपके जीवन में किंतनी महत्वपूर्ण (Important) है। अगर वह बात महत्वपूर्ण नहीं है तो आप तुरंत उस बारे में सोचना बंद कर दीजिये। अगर कोई बात या विचार आपके जीवन में कोई वैल्यू ऐड (value add) नहीं कर रहा है तो उसके बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है। 

आपके नियंत्रण में क्या है (What is in your Control?)

जब भी आप ओवरथिंकिंग कर रहे है तो यह देखिये की आपके नियंत्रण (Control) में क्या है। अगर कोई ऐसी बात है जो कि आपके नियंत्रण से बाहर है तो उसके बारे में ओवरथिंकिंग करके आप कुछ बदलाव नहीं ला सकते। जैसे कि परीक्षा होने के बाद परिणाम की चिंता में समय व्यतीत करना। परीक्षा होने के बाद आप परिणाम में कुछ बदलाव नहीं ला सकते, इसीलिए उस बारे में सोचने का कोई फायदा नहीं है। 

माफी मांगना और माफ करना (Apologize and Forgive)

 

अगर आपसे कोई गलती हो गई है और आप उस बारे में या उसके परिणाम (Consequences) के बारे में ओवरथिंकिंग कर रहे है तो सबसे अच्छा यह होगा कि आप माफी मांग ले (Apologize). माफी मांगने से आपके मन का बोझ हल्का हो जाएगा और आप उस विषय पर ओवरथिंकिंग नहीं करेंगे।  

इसी तरह अगर आप किसी से नाराज है और उस बारे में ओवरथिंकिंग कर रहे है तो उस व्यक्ति को माफ (Forgive) कर दीजिये.  ऐसा करने से आपका मन हल्का हो जाएगा और आपको शांति मिलेगी। 

अपने मन की बात शेयर कीजिये (Share your thoughts)

ओवरथिंकिंग का एक कारण किसी समस्या का समाधान ना मिलना भी हो सकता है। ऐसी किसी परिस्थिति में दूसरों की सलाह लेने की कोशिश करनी चाहिए। अपने दोस्तों व परिवार के लोगो से बात करके समस्या का समाधान ढूँढना चाहिए।  

हम अपनी परेशानी किसी से शेयर नहीं करते है और उसी बारे में सोचते रहते है जबकि हमे समाधान ढूंढने पर फोकस करना चाहिए। 

परिस्थिति को स्वीकार करे 

कई बार जीवन में ऐसी परिस्थिति आती है जिसका हमने अनुमान नहीं लगाया होता है या जिसके लिए हम तैयार नहीं होते है। ऐसे समय में हमारा दिमाग व मन उस परिस्थिति को स्वीकार नहीं करना चाहता। हम अधिकतर समय यही सोचते रहते है कि हम इस परिस्थिति में क्यों आ गए। अगर आपका उस परिस्थिति पर कोई नियंत्रण है तो आपको उसे बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका कोई नियंत्रण नहीं है तो उस परिस्थिति को स्वीकार करना चाहिए। ऐसा करने से आपके मन को शांति का अनुभव होगा। 

मैडिटेशन करे (Meditate) 

प्रतिदिन १५-३० मिनट का समय निकलकर प्राणायाम और मैडिटेशन (Meditation) करने की कोशिश कीजिये। इससे आपका मन शांत रहेगा और अनचाहे विचारों को नियंत्रित करने में भी मदद मिलेगी।  

ओवरथिंकिंग एक बीमारी नहीं बल्कि नकारात्मक आदत है। ऊपर दिए गए उपायों से आप इस आदत से मुक्ति पा सकते है।  

इन्हे भी पढ़े

अपने समय को कण्ट्रोल में लीजिये – Take Charge of Your TIME Management

हमेशा मोटिवेटेड कैसे रहे – Secret to Stay Motivated All The Time

आपको यह आर्टिकल कैसा लगा, कृपया कमैंट्स में बताये। अगर आपके पास कोई विषय है तो कमैंट्स में बताये हम उस पर काम करके आर्टिकल पोस्ट करेंगे। 

आपका कोई ऐसा सवाल हो जो आप कमैंट्स में नही पूछना चाहते है तो आप हमे jiddkaro1@gmail.com पर भी लिख सकते है। 

नमस्कार।

Leave a Comment